- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- healthy drinks
गुड़ का सेवन करना सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। खासतौर से अगर बात गर्मी की हो तो ये सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित होता है। गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के बीच लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स ढूंढते हैं। कुछ लोग विदेशी कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। लेकिन आप गुड़ का शरबत (Gud Ka Sharbat Recipe) पीकर अपने शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ एनर्जी से भरपूर भी हो सकते हैं।
गर्मियों में आमतौर पर गन्ने का रस, आम का पन्ना, दही की लस्सी पी जाती है लेकिन जब आप गुड़ के शरबत का सेवन करेंगे तो इन सभी ड्रिंक्स को भूल जाएंगे। गुड़ का शरबत (Gud Ka Sharbat Recipe) आपके शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है बल्कि पेट से संबंधी समस्याओं में भी बेहद लाभ पहुंचाता है। गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं। आपने अगर अब तक गुड़ के शरबत (Gud Ka Sharbat Recipe) का स्वाद नहीं चखा है तो हम आपको इस शरबत को बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
Ingredients
Method
गुड़ का शरबत बनाने के लिए आप गुड़ को दरदरा कूट लें।
फिर आप एक गहरे तले वाले बर्तन में पानी लीजिए।
अब कुटे हुए गुड़ को उस बर्तन में डालकर उसमें 2 कप पानी मिला दें।
अब कुछ समय के लिए गुड़ को पानी में घुलने को रख दीजिए। उसे बीच-बीच में हिलाते भी रहें।
लगभग 10 मिनट में सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाएगा।
जब गुड़ घुल जाए तो इसे छलनी से छान लें। कोशिश करें कि दो बार छान लें।
अब अदरक लेकर उसे अच्छी तरह से धोकर उसे कद्दूकस कर लें।
पुदीना की पत्तियों को भी धोकर बारीक काट लें।
अब उस गुड़ में कद्दूकस किया हुआ अदरक और पुदीने की पत्ती डाल दें।
इसके बाद एक चम्मच नींबू का रस निकालकर उसे गुड़ के शरबत में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
अंत में आप इसमें स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर और काला नमक डाल दे।
फिर इसे बर्फ डालकर सर्व कर दें।






