- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
Coconut Crush Recipe: नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे रोजाना पीने से शरीर हमेशा स्वस्थ बना रहता है। गर्मियों के मौसम में डिहाईड्रेशन से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना काफी जरूरी होता है। ऐसे में नारियल काफी मददगार साबित होता है। गर्मी के मौसम में आपको हर जगह नारियल पानी के ठेले नजर आ जाएंगे। कुछ लोग नारियल पानी पीने के अलावा नारियल क्रश खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन बाजार में ये काफी महंगा मिलता है। ऐसे में हम आपको आज घर पर ही नारियल क्रश बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप नारियल पानी को एक ग्लास में निकालकर उसके अंदर से सारी मलाई को निकाल लें।
फिर आप एक जार में नारियल की मलाई डालें।
उसके बाद आप दो चम्मच चीनी डालें और साथ ही बर्फ भी डाल दें।
अंत में आप नारियल पानी डालकर ढक्कन लगा लें और इसे ग्राइंड कर लें।
अब आप इस क्रश को एक ग्लास में निकाल लें।
आप चाहे तो ऊपर से नारियल की मलाई से सजा सकते हैं।
इस प्रकार आपका नारियल क्रश बनकर तैयार है।






