- Cook
- 5 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
गर्मियों के मौसम में कुछ ना कुछ ठंडा और हेल्दी पीने का मन करता है। कुछ ऐसा जो स्वाद में तो अच्छा लगे ही और साथ ही पेट को भी ठंडक पहुंचाए। गर्मियों के मौसम में खासकर गन्ने का जूस, आम पन्ना, कोल्ड ड्रिंक्स, शरबत आदि पसंद किया जाता है। लेकिन हर बार एक ही एक ड्रिंक पीकर आप भी बोर हो गए होंगे। तो अब आप चिंता मत कीजिए, हम आपको आज एक ऐसी ड्रिंक की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे पीकर बड़ो के साथ-साथ बच्चे भी खुश हो जाएंगे। हम आपको आज दही रूह अफजा की रेसिपी (Dahi Rooh Afza Recipe) बता रहे हैं।
Ingredients
Method
दही रूह अफजा बनाने के लिए आप सब पहले एक बाउल में दही डाल लें और इसे अच्छे से फेंट लें।
फिर आप इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आप दही में आधा कप दूध और रूह अफजा डालकर इसे मिक्स कर लें।
फिर आप इसमें ठंडी-ठंडी बर्फ डालकर सभी को सर्व कर दें।
इस प्रकार आपकी समर ड्रिंक दही रूह अफजा बनकर तैयार है।






