- Cook
- 5 min
- Total
- 5 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- healthy drinks, tea
आप भी अगर अपनी सेहत को स्वस्थ रखना चाहते हैं और बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो हम आपको आज एक ऐसी चाय की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे पीकर आप हमेशा स्वस्थ और तरोताजा रहेंगे। हम बात कर रहे हैं हनीबश टी के बारे में। हनीबश टी दक्षिण अफ्रीकी की एक जड़ी बूटी है।
इसे हनीबश के पौधे से बनाया जाता है। हनीबश के पौधे की ये खासियत है कि इसमें से शहद जैसी खुशबू आती है। इससे चाय मीठी हो जाती है। तो चलिए जानते हैं हनीबश टी कैसे बनाये।
Ingredients
Method
वैसे तो हनीबश टी बैग्स बाजार में भी मिलते हैं जो तुरंत बन जाती है। लेकिन अगर आप घर में हनीबश टी बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी फॉलो करें।
सबसे पहले आप हनीबश टी की पत्तियों को खरीदकर घर ले आएं और फिर इन्हें अच्छे से धो लें।
फिर आप एक बर्तन में पानी डालें और गर्म हो जाने पर उसमें हनीबश की 7-8 पत्तियों को डालकर अच्छे से उबाल लें।
फिर आप चाय को छानकर उसमें शहद मिलाकर मिक्स कर लें।
इस प्रकार आपकी गर्म हनीबश टी बनकर तैयार है।
यदि आप हनीबश आइस टी पीना चाहते हैं तो बस इसे गर्म करने की जगह इसमें बर्फ डाल दें।






