- Cook
- 5 min
- Total
- 5 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- diet food
मई का महीना चल रहा है. पूरे भारत में इस समय भीषण गर्मी हो रही है. जिस वजह से लू की चपेट में कई लोग आ रहे हैं. गर्मी में पारा जैसे-जैसे चढ़ वैसे-वैसे लोगों को कुछ ठंडा पीने का मन करता है, जिससे उनके पेट को ठंडक पहुँच सके. लोग खुद को डाईड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं. लेकिन अगर आप अपने पेट में ठंडक भी रहना चाहते हैं और इसके लिए कोई स्वस्थ ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो शायद अब आप की ये तलाश पूरी हो गई है. आप सत्तू का शरबत (Sattu Sharbat Easy Recipe) पीकर खुद को गर्मी के प्रकोप से बचा सकते हैं.
सत्तू एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है जो कि न सिर्फ शरीर को एनर्जी से भर देता है बल्कि पेट को भी लंबे वक्त तक भरा महसूस कराता है. इससे शरीर को कोई नुक्सान भी नहीं होता है. खास बात ये है कि सत्तू का शरबत (Sattu Sharbat Easy Recipe) बनाना बेहद ही आसान भी होता है और ये कम समय में बन जाता है. जोरों की भूख लगी हो और एनर्जी के साथ-साथ टेस्ट भी चाहिए तो ट्राई करें सत्तू के मीठा शरबत (Sattu Sharbat Easy Recipe) की ये रेसिपी.
Ingredients
Method
सत्तू का मीठा शरबत बनाने के सबसे पहले आप एक बर्तन में सत्तू पाउडर लें और फिर उसमें पानी डालकर उसे अच्छी तरह से घोलें.
सत्तू को आप जितना घोलेंगे वह उतना ही सॉफ्ट बनेगा. उसमें गुठली नहीं पढ़ना चाहिए.
अच्छे से घुल जाने पर आप सत्तू में कद्दूकस किया हुआ गुड़ या पीसी हुई शक्कर मिलाएं.
जब गुड़ या शक्कर अच्छी तरह से मिल जाए तो आप उसमें इच्छा अनुसार काला नमक भी डाल सकते हैं.
अंत में आप सत्तू में बर्फ के टुकड़े डालें और फिर एक ग्लास में इसे सर्व कर दें.
इस प्रकार तैयार है आपका हेअल्थी सत्तू का मीठा शरबत.






