- Prep
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- energy booster, healthy drinks, Juice, summer drinks
हम आपको यहां एक ऐसे शरबत की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे आप कुछ दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।l
गर्मी के मौसम में यदि ठंडा-ठंडा जूस या शरबत मिल जाए तो दिन ही बन जाता है, खासतौर पर दोपहर में, क्योंकि दोपहर की गर्मी को बर्दास्त करने में सारी गति हो जाती है।
Ingredients
Method
पान का शरबत बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में सौंफ को पानी में भिगोकर रख देना है.
वहीं दूसरी ओर 4-5 पान के पत्ते लेने हैं, उसे पानी से धुलकर उसके डंठल को तोड़ लेना है।
अब पान के पत्तों को तोड़कर एक मिक्सी जार में डालना है, फिर काजू डालना है या फिर आप बादाम भी डाल सकते हैं, इसके साथ ही गुलकंद भी ऐड करेंगे, साथ ही मिठास के लिए थोड़ी मिश्री भी मिला देना है, फिर आधी चम्मच इलायची पाउडर भी मिलाना है, अंत में भीगी हुई सौंफ डालते हुए थोड़ा सा पानी ऐड करें, अब सबको ग्राइंड कर लें
जब ये अच्छे से पिस जाए तो इसे छान ले और फिर एक बॉटल में स्टोर करके रख लें.
जब भी मन करें इसे आप दूध के साथ 2 से 3 बड़े चम्मच डाल कर मिक्स कर लें. आपका पान शरबत तैयार हैं, जब भी मन करें इसे आराम से पिएं।
यह बहुत ही टेस्टी लगता है, इसे आप करीब एक महीने तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।






