- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- cold drink, Dessert, Drinks, summer dishes
Mango Iced Tea : अगर आप करते है, चाय और मैंगो को पसंद तो यह हटके अलग कांबिनेशन है आपके लिए। सिर्फ 10 मिनट में बनने वाली यह अलग रेसिपी, आसान है, फ्रूटी है और आपको गर्मी और डिहाइड्रेशन से देगी आराम। तो चलिए बिना वक्त जाया किए बनाते है यह यम्मी मैंगो आइस्ड टी ( Mango Iced Tea ) की रेसिपी।
Ingredients
Method
चाय के बर्तन में पानी डालकर उबाल आने पे, चाय की पत्ती डालें, 5 मिनट के लिए उसे उबाल लें। छानकर एक साइड में ठंडा होने के लाए रख दें।
2 आम को काट लें।
एक पैन में पानी डालकर, आम डाले, शक्कर डालें और उसे पकाएं,ध्यान रहे चम्मच चलाते रहे।
कम से कम 15 मिनट तक पकाए। इसे ठंडा होने दें। मिक्सर जार में डालकर इसे पिस लें।
अब इसे असेंबल करने के लिए एक ग्लास में, बर्फ डालें, पुदीना डालें, ½ ग्लास मैंगो मिक्सर डालें, ठंडा चिल्ड टी डालें। ऊपर से हल्का सा काला नमक डालें।
ठंडा ठंडा परोसें।






