- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
इन दिनों गर्मी फुल फॉर्म में चल रही है। भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए हर किसी को ठंडा पीने का मन करता है। वैसे गर्मियों में दही खाने से शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है। ऐसे में गर्मी में खासतौर से दही की बनी लस्सी (Lassi Recipe) या छाछ पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वैसे गर्मी में जितनी राहत लस्सी (Mango Mint Lassi Recipe) देती है उतनी राहत न ही जूस दे सकता है और न ही शरबत। आम लस्सी पी-पीकर तो आप भी बोर हो गए होंगे। ऐसे में हम आपको आज मैंगो मिंट की लस्सी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसे पीकर आपको और आपके घरवालों को मजा आ जाएगा। आइए जानते हैं मैंगो मिंट की लस्सी (Mango Mint Lassi Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
मैंगो-मिंट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को छीलकर उसके छोटे टुकड़े कर लें।
अब आप आम, पुदीना, दही और फिर सारी सामग्री को ब्लैंडर में डालकर अच्छे से मिला लें।
फिर आप इसमें आइस क्यूब डालकर एक बार फिर ब्लैंडर चला लें।
अब आपकी लस्सी बनाकर तैयार है।
आप इसमें लस्सी को ग्लास में डालकर इसके ऊपर पुदीने की पत्ती से गार्निश कर लें और ठंडा-ठंडा ही सर्व कर दें।






