- Prep
- 15 min
- Total
- 16 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- diet food, Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer drinks
Mango Shake Recipe: गर्मी के मौसम में मैंगो शेक कई लोगों का फेवरेट होता है. ऐसे में लोग अक्सर मैंगो शेक पीने के लिए मार्किट का रुख कर लेते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो सिंपल रेसिपी फॉलो करके घर पर भी मैंगो शेक (Mango Shake Recipe) बना सकते हैं. जी हां, मैंगो बनाना काफी आसान है. तो आइए जानते हैं मैंगो शेक बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप सिर्फ 10 मिनट में गर्मियों का चिल्ड और हेल्दी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में ट्राई करें चॉको वनीला शेक की आसान रेसिपी, 10 मिनट में बनेगा सूपर कूल टेस्टी ड्रिंक
Ingredients
Method
मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले 2 पके हुए आमों को धोकर छोटे छोटे स्लाइस में काट लें.
अब मिक्सचर ग्राइंडर में कटे हुए आमों को डालें.
फिर इसमें दूध, चीनी, आइस क्यूब्स और 2 चम्मच वनीला आइसक्रीम एड करें.
इसके बाद सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड करके शेक तैयार कर लें.
अब मैंगो शेक को सर्विंग गिलास में डालें. फिर इसपर1-1 चम्मच वनीला आइस्क्रीम रख दें.
बस आपका मैंगो शेक तैयार है. इसे ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी से गार्निश करके सर्व करें.






