- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, Drinks, summer drinks, sunday special
Sago Rose Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग ठंडा और स्वादिष्ट शरबत पीना पसंद करते हैं. ऐसे में आप सागो रोज शरबत (Sago Rose Sharbat Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. सागो रोज शरबत बनाना काफी आसान है. वहीं सागो शरबत पीने में भी काफी टेस्टी और हेल्दी होता है. जिसे पीने के बाद आप खुद को गर्मियों में भी कूल और रिफ्रेश रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं सागो शरबत बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में आम से बनाएं डिलिशियस मैंगो डेजर्ट, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी
Ingredients
Method
सागो रोज शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी गर्म करें. फिर इसमें साबूदाना डालकर पकाएं.
साबूदाना पकने के बाद इसे छानकर पानी अलग कर दें और साबूदाने को साइड में रख दें.
इसके बाद पैन में पानी गर्म करें और इसमें जेली पाउडर मिक्स कर दें.
जेली का मिक्सचर गाढ़ा होने के बाद गैस बंद करें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
ठंडा होने के बाद जेली सेट हो जाएगी. फिर इसे चाकू से काट कर छोटे टुकड़े कर लें.
अब बॉउल में दूध लें. फिर इसमें रोज सीरप डालकर मिलाएं
इसके बाद बॉउल में साबूदाना और जेली डालकर चलाएं.
बस आपका सागो रोज शरबत तैयार है. इसे आइस क्यूब्स और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें.






