सहजन की फली सेहत के लिए काफी फ़ायदेमंत होती है। इसे सबसे ज्यादा पौष्टिक सब्जी माना जाता है। सहजन की फली को कई लोग मोरिंगा के नाम से भी जानते हैं। सहजन की फली का सेवन सब्जी के तौर पर तो खूब किया जाता है लेकिन इसका जूस ज्यादा फायदा पहुंचाता है। ना सिर्फ इसकी सब्जी बल्कि इसके फूल और पत्तियों का सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको सहजन की फली का जूस पीने के फायदे के बारे में बता रहे हैं।
सहजन की फली का जूस पीने के फायदे
- – सहजन की फली का जूस पीने से 92 तरह के मल्टीविटामिन्स, 46 तरह के एंटी आक्सीडेंट गुण, 36 तरह के दर्द निवारक और 18 तरह के एमिनो एसिड गुण शरीर को मिलते हैं।
- – इसे पीने से कॉन्स्टिपेशन की दिक्कत से छुटकारा आसानी से मिल जाएगा।
- – सहजल की फली में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल और कम करने में मदद करते हैं।
- – सहजल की फली का जूस कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है।
- – सहजल की फली का जूस किडनी में स्टोन बनने के लिए जिम्मेदार मिनरल्स को बनने से रोकता है।
- – सहजन का जूस पीने से हड्डियों को जबरदस्त मजबूती मिलती है।
- – मोटापे को खत्म करने या वजन कम करने के लिए भी आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
- – ये जूस पीने से आपकी स्किन हमेशा जवां और चमकदार बनी रहेगी।

सहजन की फली का जूस कैसे बनाये
- – सहजन की फली का जूस बनाने के लिए आप सबसे पहले दो कप पानी गर्म कर लें।
– जब पानी उबलने लगे तो आप उसमें सहजन की पत्तियां डाल दें। आप चाहे तो फली भी काटकर डाल सकते हैं।
– अब आप पानी को तब तक उबाले जब तक वह आधा ना हो जाए।
– फिर आप जूस में काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
– जब जूस ठंडा ही जाए तो आप इसका सेवन कर लें।






