- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- sweet dish
Dry Dates Halwa Recipe: ड्राई फ्रूट्स में कई लोग छुहारे का सेवन करते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर छुहारे को एनर्जी का बेस्ट सोर्स माना जाता है. ऐसे में खुद को फिट और एनर्जेटिक रखने के लिए आप अक्सर छुहारा खाते होंगे. लेकिन क्या आपने कभी छुहारे का हलवा (Dry Dates Halwa Recipe) ट्राई किया है. छुहारे का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. खासकर बच्चों को रात में सोने से पहले छुहारे का हलवा और दूध पिलाकर आप उनकी बिस्तर पर टॉयलेट करने की आदत छुड़वा सकते हैं. तो आइए जानते हैं छुहारे का स्वादिष्ट हलवा बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – लंच में बनाए स्वाद से भरपूर चुकंदर का रायता, सेहत को होंगे कई फायदे
Ingredients
- 100 ग्राम छुहारा
- 100 ग्राम चीनी
- ½ लीटर दूध
- 4 बड़ा चम्मच देसी घी
- 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 5 चम्मच ड्राई फ्रूट्स गार्निश करने के लिए
Method
छुहारे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले छुहारे को साफ पानी से धोएं. फिर इसे रात को सोने से पहले दूध में भिगो दें.
छुहारे को 7-8 घंटे तक दूध में भीगा रहने दें. फिर छुहारे को काटकर इसके बीच अलग कर दें.
अब छुहारे को दूध सहित मिक्सर में डालकर पीस लें. मगर छुहारे को हल्का दरदरा ही पीसें और इसे ज्यादा महीन ना होने दें.
इसके बाद पैन में घी गर्म कर लें. और इसमें छुहारे का पीसा हुआ पेस्ट एड कर दें.
छुहारे के पेस्ट को 20-25 मिनट तक लो फ्लेम पर भूनें. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें इलायची पाउडर, दूध और चीनी मिक्स कर दें.
हलवे को गैस पर कुछ देर तक पकाएं. वहीं जब हलवा सूखकर तेल छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें.
बस छुहारे का हलवा तैयार है. अब इसे काजू, किशमिश और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें.






