- Prep
- 15 min
- Cook
- 6h 15m
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch

घर हर घर में लगभग रोजाना बनाई जाती है। चाहे मूंग की दाल हो या तुअर की दाल, सबको एक ही तरीके से बनाया जाता है। लेकिन फिर भी घर की और होटल की दाल के टेस्ट में काफी फर्क होता है। जब भी हम कभी बाहर होटल में खाना खाने जाते हैं तो दाल जरूर मंगाते ही है। खासतौर से दाल तड़का। घर में चाहे कितने भी कोशिश कर लें, लेकिन होटल जैसा स्वाद आ ही नहीं पाता है। अगर आप भी घर में होटल की तरह दाल तड़का बनाने का ट्राई कर रहे हैं तो हम आपको आज इसकी रेसिपी बता रहे हैं।
Ingredients
Method
होटल जैसी दाल तड़का बनाने के लिए आप सबसे पहले कूकर में दाल को धोकर डाल दें।
फिर आप उसमें जरुरत अनुसार पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर ढक्कन लगाकर 4-5 सीटी आने तक पका लें।
अब आप एक पैन में घी या बटर गरम कर लें और फिर उसमें जीरा, राई, मेथी दाना और सूखी लाल मिर्च डालकर पका लें।
अब आप इसे प्याज डालकर अच्छे से भून लें और फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिक्स कर लें।
अब आप पैन में टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें और सबको अच्छे से मिक्स करके नरम होने तक पका लें।
फिर आप पैन में दाल डाल दें और अच्छे से मिक्स कर दें। यदि दाल ज्यादा गाढ़ी है तो आप इसमें थोड़ा सा गर्म पानी डालकर नार्मल कर लें।
जब दाल उबल जाए तो आप गैस बंद कर दें।
फिर आप दाल पर हरा धनिया डाल दें और सभी को रोटी, या नान के साथ सर्व कर दें।






