- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, tea
Dum Chai Recipe: कुछ लोग चाय पीने के बेहद शौकीन होते हैं. ऐसे में लोग अक्सर सिंपल चाय से लेकर मसाला चाय और अदरक वाली कई तरह की चाय ट्राई करते हैं. मगर क्या आप दम चाय (Dum Chai Recipe) बनाने की रेसिपी जानते हैं. नॉर्मल चाय की तुलना में दम चाय बनाने का तरीका बिल्कुल अलग है. ऐसे में दम चाय की रेसिपी फॉलो करके आप चाय के साथ कुछ नया एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं. बेशक दम चाय पीने में काफी टेस्टी होती है. मगर इसे बनाने का प्रोसेस भी थोड़ा लम्बा होता है. तो आइए जानते हैं दम चाय बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – नॉर्मल ब्रेड रेसिपी से हो गए हैं बोर, तो ऐसे बनाएं टेस्टी गार्लिक ब्रेड, ब्रेकफास्ट बन जाएगा सुपर टेस्टी
Ingredients
Method
दम चाय बनाने के लिए सबसे पहले पैन या भगोने में पानी गर्म होने के लिए रख दें.
अब एक गिलास में ¼ पानी भरें. फिर इसे सूती कपड़े से ढककर ऊपर से रबड़ लगा दें. जिससे कपड़ा गिलास को पूरी तरह से कवर कर लेगा.
अब इस कपड़े पर चाय की पत्ती, चीनी, इलायची, दालचीनी, अदरक, लौंग और तुलसी के पत्ते रख दें.
फिर इस गिलास को उबलते हुए पानी में रखकर ढक्कन लगा दें और इसे भाप में पकने दें.
अच्छी तरह से पकने के बाद गिलास को निकालें और कपड़े की रबड़ भी रिमूव कर दें.
अब कपड़े पर रखी चीजों को गिलास के पानी में डालकर अच्छे से निचोड़ लें. जिससे सभी सामग्रियों के तत्व पानी में अच्छी तरह से घुल जाएंगे.
अब पैन में दूध गर्म करें और उबाल आने के बाद चाय की पत्ती वाले पानी को दूध में मिक्स कर दें.
कुछ देर उबालने के बाद गैस बंद कर दें. बस आपकी दम चाय तैयार है. इसे चाय की प्याली में सर्व करें.






