- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mughlai, mumbai, South Indian
- Course
- Breakfast, dinner, Main Course
Egg curry Recipe: एग करी एक ऐसी रेसिपी है, जिसे आप लंच या डिनर पार्टी में कभी भी बना सकते हैं। अंडे को आप कई तरह से बना सकते हैं। इसे बनाना जितना असान है उतने ही इसके हेल्थ से जुड़े फायदे हैं। यह स्वादिष्ट करी उबले हुए अंडों को मसालेदार ग्रेवी में डालकर बनाई जाती है, जिसमें उड़द दाल का तड़का दिया जाता है। ब्रेकफास्ट के लिए अंडे को सबसे अच्छे मील में से एक माना जाता है।

अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स भी माना जाता है। अंडा (Eggs Benefits) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन-बी, विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और सेलेनियम मौजूद होता है, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अंडे करी कैसे बनाए।
Ingredients
Method
सबसे पहले अंडों को उबाल लें और उनको छीलकर एक तरफ रख दें। फिर एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें कढ़ीपत्ता और सरसों के दाने डालें और उन्हें चटकने दें। अब इसमें प्याज़ और अदरक डालें। फिर प्याज़ को मुलायम होने दें और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। इसके बाद हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से चलाएं। फाइनली इसमें हरा धनिया और अंडे डालें।
पहले गर्म तेल में 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल डालें और उसे तब तक फ्राई करें जब तक वह क्रिस्पी न हो जाए। अब इस तड़के को करी पर फैलाएं। गर्मागर्म एग करी को आप उबले हुए चावलों के साथ सर्व कर सकते हैं।






