Dangerous Effects Of Consuming Tomatoes: हम अपने घरों में टमाटर का इस्तेमाल जरूर करते हैं। टमाटर का इस्तेमाल सभी भारतीय घरों की सब्जियों में होता है। बहुत- से लोग खाने के साथ सलाद बनाकर भी खाते हैं। कुछ लोग तो बिना टमाटर खाए एक दिन भी नहीं रहते हैं। उन्हें अपने भोजन में टमाटर जरूर चाहिए। टमाटर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे विटामिन सी, फास्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व, जो कई गंभीर बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर इस सुपरफूड के कई स्वास्थ्य लाभ है। तो, वहीं अधिक टमाटर के सेवन से हमारा स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। बिगड़े स्वास्थ्य के साथ आपकी जिंदगी कठिन हो सकती है। लेकिन, Khana.Behindtalkies आपकी सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए टमाटर के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।
एसिडिटी की समस्या
टमाटर में एसिड की मात्रा अधिक होती है। ये आपके पेट में अधिक गैस्ट्रिक एसिड बनाने का काम करते हैं। ज्यादा टमाटर खाने से सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है। उन्हें टमाटर का सेवन कम करना चाहिए।
जोड़ों का दर्द
टमाटर के ज्यादा सेवन से जोड़ों में दर्द और एडिमा की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि टमाटर में सोलानिन नाम का अल्कलॉइड होता है। इससे जोड़ों में सूजन और दर्द हो सकता है। टमाटर टिशूज में कैल्शियम का निर्माण करता है, जो आगे चलकर सूजन पैदा कर सकता है।
एलर्जी और संक्रमण
टमाटर में पाया जाने वाला हिस्टामाइन तत्व त्वचा पर चकत्ते या एलर्जी की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए अगर आपको टमाटर से एलर्जी है, तो इसका कम मात्रा में सेवन करें या पहले डॉक्टर से सलाह लें। दरहसल, इसका ज्यादा सेवन आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। मुंह, चेहरे और जीभ में सूजन, गले में संक्रमण जैसी एलर्जी की प्रतिक्रिया महसूस हो सकती है।
किडनी से संबंधित समस्याएं
किडनी की बीमारी वाले लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। टमाटर, टमाटर सॉस, टमाटर सूप और अन्य टमाटर आधारित खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने से ब्लड में हाई पोटेशियम के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे किडनी की गंभीर समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






