- Cook
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks
जून का महीना चल रहा है। पूरे भारत में इस समय भीषण गर्मी हो रही है। जिस वजह से लू की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। गर्मी में पारा जैसे-जैसे चढ़ वैसे-वैसे लोगों को कुछ ठंडा पीने का मन करता है, जिससे उनके पेट को ठंडक पहुँच सके। लोग खुद को डाईड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं। लेकिन अगर आप अपने पेट में ठंडक भी रहना चाहते हैं और इसके लिए कोई स्वस्थ ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो शायद अब आप की ये तलाश पूरी हो गई है। हम बात कर रहे हैं फालसा के शरबत के बारे में। फालसे में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं और इनमें पर्याप्त मात्रा में कैलोरी भी होती हैं। इससे भयंकर पेट दर्द और गैस से भी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
Ingredients
- 250 ग्राम - फालसा
- 1 छोटा चम्मच - जीरा
- 100 मिली - पानी
Method
फालसा शरबत बनाने के लिए आप सबसे पहले फालसा अच्छी तरह धो लीजिये।
फिर आप एक जार में फालसा डालकर उसमें पानी डालें और उसे पीस लें।
अब आप इस ड्रिंक में भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
इस प्रकार आपका फालसा शरबत बनकर तैयार है।






