- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, punjab
- Course
- dinner, Lunch
बटर चिकन रेसिपी: बटर चिकन जितना नाम से सुनने में स्वादिष्ट लगता है, ठीक उतना ही स्वादिष्ट स्वाद से भी है। नॉन वेज लोगों को चिकन बहुत पसंद होता है। साथ ही सर्दियों में चिकन खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चिकन गरम होता है, इसका स्वाद हर नॉन वेज के जुबान में होता है। बटर चिकन को सभी देशों के लोग बहुत पसंद करते हैं। ये भारत के साथ- साथ विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं। आप इसे आसानी से बनाकार अपने परिवार के सदस्यों के साथ खा सकते हैं।

लेकिन, अगर आपको पता ही नहीं है कि बटर चिकन बनाते कैसे हैं, तो आप इसके स्वाद से चूक जाएंगे। पर आप फिक्र मत करिए, क्योंकि khana.behindtalkies आपकी इस समस्या का समाधान चुटकियों में करेगा। आज हम आपको ऐसी स्वादिष्ट और लाजवाब बटर चिकन रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसको खाने के बाद आपके मुंह में पानी आ जाएगा। तो इस रेसिपी को सीखने के लिए आपको इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और इसकी विधि के बारे में अच्छे से पढ़ना होगा। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप बोनलेस चिकन के टुकड़ों को मैरीनेट कर लें। इसके लिए एक बड़े बर्तन में दही, अदरक और लहसुन का पेस्ट, वनस्पति तेल, नींबू का रस, मिर्च पाउडर, काली मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर मिला लें। अब इसमें चिकन के टुकड़े डालकर मैरिनेड को 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
अब एक ग्रिल पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन गरम करके। सभी मैरिनेट किए हुए चिकन के टुकड़े डालें और ब्राउन होने तक इसे भून लें। जब चिकन अच्छे से पक जाए, तो सभी टुकड़ों को एक बाउल में निकाल लें। अब माखन को पिघलकर पुरे चिकन में डाल लें।
अब सब कुछ अच्छे से मिला लें और ऊपर से छोटा चाट मसाला डाल लें। अंत में प्याज के छल्ले के साथ बटर चिकन को सर्व करें।






