- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Urdu
- Course
- Breakfast, Side Dish, Snack
चिकन तवा बोटी रेसिपी: नॉन वेज लोगों को चिकन बहुत पसंद होता है। साथ ही सर्दियों में चिकन खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चिकन गरम होता है, इसका स्वाद हर नॉन वेज के जुबान में होता है। लेकिन, अगर बात चिकन तवा बोटी कि करें तो उसका स्वाद की तो बात ही अलग है। इसे बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने में कोई कला नहीं है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। चिकन तवा बोटी को आप सुबह के और शाम के नाश्ते में खा सकते है। इसे खाने के बाद आप हर रोज मांगेंगे। आप इसे रोजाना घर पर बना कर बच्चों को खिला सकते हैं।

लेकिन, अगर आपको पता ही नहीं है कि चिकन तवा बोटी बनाते कैसे हैं, तो आप इसके स्वाद से चूक जाएंगे। पर आप फिक्र मत करिए, क्योंकि khana.behindtalkies आपकी इस समस्या का समाधान चुटकियों में करेगा। आज हम आपको ऐसी स्वादिष्ट और लाजवाब चिकन तवा बोटी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसको खाने के बाद आपके मुंह में पानी आ जाएगा। तो इस रेसिपी को सीखने के लिए आपको इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और इसकी विधि के बारे में अच्छे से पढ़ना होगा। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक तवा में तेल गरम गरम कर लें। उसके बाद कटे हुए अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को अच्छी तरह से भून लें। आप इसे तब तक भूनते रहें जबतक अदरक और लहसुन की महक चली ना जाएं। अब आप कटे हुए प्याज और चिकन डालें और इसे अच्छी तरह से भून लें।
अब आप नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से भून लें। थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें। अब आपका चिकन तवा बोटी तैयार है। अंत में इसमें हरी धनिया डालकर इसे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर खाएं।






