- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
Dalia Pulao Recipe: ज्यादातर लोग दलिया (Namkeen Daliya Recipe) वजन कम करने के लिए खाते हैं, क्योंकि ये एक हेल्दी डाइट है जिसे खाकर आप अपना वजन तो कम करते ही हैं, साथ ही यह आपके शरीर को कई लाभ भी देता है, लेकिन आज हम आपके लिए दलिया से बनी एक ऐसी डिश लाए हैं जिसे खाकर आप इसे बार-बार बनाएंगे। लेकिन आइए पहले दलिया हमारे शरीर के लिए क्यों फायदेमंद है? यह जान लेते हैं।
Also Read: मीठी दलिया रेसिपी (Sweet Daliya Recipe)

Also Read: नमकीन दलिया रेसिपी (Namkeen Daliya Recipe)
दलिया खाने के फायदे – Benefits Of Daliya
- दलिया फाइबर का एक अच्छा सोर्स है, जो वजन घटाने में मददगार है।
- दलिया के सेवन से पाचन बेहतर रहता है।
- दलिया को खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
- यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
Also Read: दलिया टिक्की रेसिपी (Porridge Tikki Recipe)
दलिया खाने के फायदे तो हम जान लिए। चलिए अब जानते हैं कि दलिया पुलाव कैसे बनाते हैं? यह रेसिपी बनाने में बेहद आसान है और खास बात यह है कि ये घर के बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा। तो आइए जानते हैं…
Ingredients
Method
दलिया पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को लें और उसे पानी से धोकर पकाने के लिए कुकर में रख दें। जब दलिया पककर तैयार हो जाए तो उसे एक बाउल में निकालकर अलग रख लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने रखें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें। जब जीरा चटकने लग जाए तो उसमें हरी मिर्च, अदरक डालकर उसे चम्मच से चलाते हुए हल्का भून लें।
अब इसमें कटे हुए टमाटर, फूलगोभी, शिमला मिर्च, मटर के दाने, गाजर को डालकर क्रिस्पी और क्रंची होने तक भून लें। इसे फ्राई होने में 2-3 मिनट लगेंगे। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर चम्मच से चलाएं। इसके बाद इस मिश्रण में बनाकर रखा दलिया डाल दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसे 3 से 4 मिनट तक और पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट दलिया पुलाव बनकर तैयार है।






