- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, dinner, Lunch, Snacks
Easy Chana Masala Recipe: हम सभी को मसालेदार डिश पसंद होती है। आज हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे आप ब्रेकफास्ट में, स्नैक्स में और रोटी या चावल के साथ भी खा सकते हैं। जी, हां हम चना मसाला की बात कर रहें हैं। इसके मसालेदार स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत पौष्टिक है। Also Read: ब्रेड रवा टोस्ट रेसिपी (Bread Rava Toast Recipe)

इसे खाने के बाद आपको इतना मजा आएगा कि आप इसे रोज खाना चाहेंगे। इसे हर उम्र के लोग खाना बहुत पसंद करते हैं। पर क्या आपको चना मसाला बनाना आता है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको मसालेदार चना मसाला बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में तेल गर्म कर लें और उसमें जीरा डाल दें। अब आप इसमें करी पत्ता, प्याज और हरी मिर्च डालकर कुछ देर के लिए भून लें। अब आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद अब इसमें बेसन डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इस मिश्रण में ½ कप पानी मिला लें। अब नारियल का बुरादा और थोड़ा- सा गरम मसाला डाल दें। इसके बाद इसे ढककर 5 मिनट तक पका लें। अब गैस बंद कर दें और इसमें नींबू का रस और धनिया पत्ती डालकर मिला लें। अब आपका चना मसाला बनकर तैयार है। आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






