- Prep
- 25 min
- Cook
- 24 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mughlai, mumbai
- Course
- Breakfast, dinner, Main Course
Fish Curry Recipe: आप में से कई लोगों ने फिश करी खाई होगी। फिश करी का अपना एक अलग स्वाद होता है। सर्दियों के मौसम में फिश करी खाने का अलग ही मजा है। फिश करी में मसालों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है, जिसकी वजह से यह इतनी बेहतरीन बनती है। इस फिश करी को बनाने में 45 मिनट का समय लगता है।

फिश की बात करें, तो मछली बहुत ही पौष्टिक होती है। मछली में मौजूद पोषक तत्व आयरन, जिंक, आयोडीन, पोटैशियम, कैल्शियम और सेलेनियम, विटामिन सी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। मछली में फैट की मात्रा काफी कम होती है, जिसके चलते सेहत के लिए इसके कई लाभ देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। कई लोग मछली की अलग-अलग तरह की डिश बनाकर खाते हैं, लेकिन यहां हम आपको बंगाली स्टाइल फिश करी रेसिपी बताने जा रहे हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक बाउल में रोहू मछली के टुकड़े लें, इसमें 2 चम्मच नमक, हल्दी, लाल मिर्च और तेल डालें। सभी मसाले मिलाकर 15 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए छोड़ दें। अब एक जार में लहसुन, हरी मिर्च, राई, काली मिर्च, जीरा, साबूत लाल मिर्च, मेथी दाना लें। इसी के साथ इसमें हल्दी, नमक और टमाटर डालें। इन सभी सामग्री को एक साथ पीस कर पेस्ट बना लें।
अब एक पैन में थोड़ा सा तेल लें और इसमें राई डालें। मैरीनेट किए हुए मछली के टुकड़े इसमें डालकर फ्राई करें। पैन में तेजपत्ता और तैयार किया गया पेस्ट डालें। मसाले को भूने और इसमें 1/2 टी स्पून नमक डालकर मिक्स करें। इसमें मछली के पीस डालकर थोड़ा पानी डालें। धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट पकाएं। अब ग्रेवी में गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर मिलाएं। बन गई आपकी बंगाली स्टाइल फिश करी रेसिपी। अब गर्म-गर्म सर्व करें।






