- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Bengali, Indian
- Course
- dinner, Lunch
बंगाली- स्टाइल मटन कोशा रेसिपी: नॉन वेज लोगों को मटन बहुत पसंद होता है। सर्दी के मौसम में मटन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मटन खाने से आपकी सेहत अच्छी रहती है, ये सर्दी में आपके शरीर को गर्मी देता है। ऐसे ही एक डिश है बंगाली मटन कोशा, जिसे खाने के बाद आप का मजा दोगुना हो जाएगा। बंगाली मटन कोशा बंगाल की लोकप्रिय डिश है, लेकिन इस डिश को पूरे भारत देश में बहुत पसंद किया जाता है। राज्यों के डिश की तो बात ही अलग होती है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री का भी इस्तेमाल नहीं होता है।

आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को लंच में दे सकते हैं। लेकिन, क्या आपने बंगाली मटन कोशा का स्वाद चखा है, या आप आजतक इसके स्वाद से अनजान है। अगर ऐसा है, तो आप फिक्र मत करिए khana.behindtalkies आपके स्वाद का पूरा ध्यान रखेगा। दरहसल, आज हम आपको बंगाली मटन कोशा बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक प्रेशर कुकर में सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें। अब इसमें जीरा डालकर इसे तड़कने दें। फिर प्याज के साथ इलायची, लौंग और दालचीनी डालकर प्याज के नरम होने तक भून लें। इसके बाद आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। अब आप लाल मिर्च पावडर, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद आप मटन के टुकड़े डाल दें। फिर मसाले के साथ अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें दही डालकर इसे हल्के हाथों से मिला लें। अब 1 कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें। 10 मिनट या 4 सीटी आने तक इंतजार करें।
अब आप कुकर का ढक्कन हटा दें। फिर ग्रेवी को धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक चलाते हुए तब तक पकाते रहें जबतक आपको एक अच्छी गाढ़ी ग्रेवी न मिल जाए। ग्रेवी को प्याले में निकाल लीजिए और धनिया पत्ती और जीरा से सजा लीजिए। अब आपका बंगाली मटन कोशा तैयार है। इसे आप बंगाली लूची के साथ लंच या डिनर में सर्व करें।






