- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
क्रीमी चिकन रेसिपी: नॉन वेज लोगों के लिए चिकन से बनी हर एक डिश लाजवाब होती है। सर्दी के मौसम में चिकन खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये आपके शरीर को गर्मी देता है। क्रीमी चिकन नाम से ही सुनने में इतना स्वादिष्ट लगता है, पर स्वाद में तो और भी लाजवाब है। क्रीमी चिकन को वैसे तो बहुत सारे फ्लेवर के साथ रोल करके बनाया जाता है। ये डिश शादी और पार्टियों में बहुत लोकप्रिय है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। हालांकि इस डिश को बनने में काफ़ी समय लगता है, लेकिन एक बार बन जाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाती है। आप इसे रविवार को अपने परिवार के सदस्यों को घर पर बना कर खा सकते है।

लेकिन, क्या आपने क्रीमी चिकन डिश को सिर्फ होटल या शादी और पार्टी में खाया है और आपने इस डिश को घर आकर कभी बनाया है, पर इसका स्वाद ठीक वैसे नहीं आया जैसे आपने होटल में खाया था ? अगर हां तो आप फिक्र मत करिए क्योंकि आज हम आपको क्रीमी चिकन रेसिपी के बारे में बताएंगे। जब आप इस रेसिपी को पढ़ेंगे और घर पर क्रीमी चिकन डिश को बनाएंगे तो आप इसके स्वाद भरपुर आनंद उठा पाएंगे। तो, चलिए शुरू करते है।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप 1 लीटर चिकन लेकर उसे पानी में सभी मसालों के साथ अच्छे- से उबाल लें। अब काली मिर्च, हरी इलायची, लौंग और दालचीनी को सूखा भून लें। इन मसालों को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें। अब आप एक पैन में रिफाइंड तेल लेकर उसे धीमी आंच में गर्म कर लें। उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल लें। अब इसे हल्का फ्राई करें।
अब आप कसूरी मेथी को थोड़े से पानी के साथ डालकर इसे तब तक पकाए रहें जब तक यह नरम न हो जाए। अब आप कटी हुई धनियां की कुछ पत्तियां डाल लें। फिर इसमें काजू का पेस्ट डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। अब चिकन से स्टॉक को छान लें और इसे बेस सामग्री में मिला लें। अब चिकन को अलग रख दें। अब मिश्रण में गरम मसाला और 2 बड़े चम्मच क्रीम डालें।
अब आधा उबला हुआ चिकन डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें। अब इसे 20 मिनट तक चिकन के अच्छी तरह से नरम होने तक उबलने दें l फिर से बची हुई क्रीम में मिला लें। फिर इसे गाढ़े होने तक उबालें। अंत में काली मिर्च और हरी इलायची को पाउडर बना कर पीस लें। अब आपका क्रीमी चिकन बनकर तैयार है। आप इसे अपनेपरिवार के सदस्यों को सर्व करें।






