- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
बारबेक्यू फ्राइड कॉर्न रेसिपी: बारबेक्यू फ्राइड कॉर्न इसकेे स्वाद की तारीफ जितनी करें उतनी कम हैं। आप इसे आसानी से बनाकार अपने परिवार के सदस्यों को दें सकते हैं। इस आप शाम के नाश्ते में खा सकते हैं। ये एक हल्का नाश्ता है, जिसे खाने के बाद आप आराम से अपना बाकी का काम कर सकते हैं। इस नाश्ते को कॉर्न से बनाया जाता है, इसलिए ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन, क्या आप बारबेक्यू फ्राइड कॉर्न के स्वाद से परिचित हैं?

बारबेक्यू फ्राइड कॉर्न को बनाना बहुत ही आसान काम है। मिनटों में ये डिश बनकर तैयार हो जाती है। आप इस डिश को अपने घर पर आसानी से बनाकार खा सकते हैं। एक बार जब आप इस डिश को अपने परिवार के सदस्यों को बनाकर देंगे, तो वो हर रोज आपसे इस डिश की डिमांड करेंगे। लेकिन, अगर आपको पता ही नहीं है बारबेक्यू फ्राइड कॉर्न को बनाते कैसे है। तो, आप इसके स्वाद से चूक जाएंगे। पर आप बिल्कुल फिक्र मत करिए, क्योंकि khana.behindtalkies आपको आज बारबेक्यू फ्राइड कॉर्न रेसिपी के बारे में बताएगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में 4 कप पानी में 1 टेबल स्पून नमक डालकर उबाल लें। फिर आप इसमें 2 कप स्वीट कॉर्न डालकर एक मिनट तक उबाल लें।अब आप स्वीट कॉर्न से सारा पानी निकाल दें। इसके बाद ¼ कप कॉर्नफ्लोर ¼ कप चावल का आटा, 1 बड़ा चम्मच मैदा, ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर और ¼ छोटा चम्मच नमक डाल लें
अब आप इसे अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि यह स्वीट कॉर्न पर अच्छी तरह लग जाए। अब इसे छान कर इसमें से बचा हुआ मैदा निकाल लें। अब इसे गरम तेल में धीमी आंच पर फ्राई कर लें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें और मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। अब इसे किचन पेपर पर निकाल लें, ताकि बचा हुआ तेल पेपर सोख लें। इन भुने भुट्टे को एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
अब आप ½ छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर, ½ छोटा चम्मच अमचूर और ¼ छोटा चम्मच नमक डालें। अब सारे मसालों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमें 2 टेबल स्पून प्याज, 2 टेबल स्पून शिमला मिर्च और 2 टेबल स्पून धनिया डाल दें। अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अंत में, टोमैटो सॉस के साथ बारबेक्यू फ्राइड कॉर्न को अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।






