- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Italian
- Course
- Breakfast, Snack
ब्रेड लसग्ना रेसिपी: ब्रेड से बनने वाली हर एक डिश स्वादिष्ट और लाजवाब होती है। शायद ही ऐसी कोई डिश होगी, जो ब्रेड से बनी हो और आपको पसंद नहीं आई हो। ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। ऐसी ही एक ब्रेड से बनने वाली डिश है ब्रेड लसग्ना, जिसके स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। ये एक इटालियन डिश है। पर ब्रेड लसग्ना पूरे भारत देश में खाई जाने वाली बहुत लोकप्रिय डिश है। आप इसे ब्रेकफास्ट में अपने परिवार के सदस्यों को बनाकर दे सकते हैं l

लेकिन, क्या आप ब्रेड लसग्ना के स्वाद से परिचित हैं? ब्रेड लसग्ना को बनाना बहुत ही आसान काम है। मिनटों में ये डिश बनकर तैयार हो जाती है। आप इस डिश को अपने घर पर आसानी से बनाकार खा सकते हैं। एक बार जब आप इस डिश को अपने परिवार के सदस्यों को बनाकर देंगे, तो वो हर रोज आपसे इस डिश की डिमांड करेंगे। लेकिन, अगर आपको पता ही नहीं है ब्रेड लसग्ना को बनाते कैसे है। तो, आप इसके स्वाद से चूक जाएंगे। पर आप बिल्कुल फिक्र मत करिए, क्योंकि khana.behindtalkies आपको आज ब्रेड लसग्ना रेसिपी के बारे में बताएगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आपको एक पैन में तेल गर्म करना है, फिर उसमें काली मिर्च, तेजपत्ता और कटा हुआ लहसुन डाल देना है। अब इसे भून लेना है। उसके बाद कटा हुआ प्याज, टमाटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, मसाला डालकर भून लेना है। हो जाने के बाद इसे ब्लेंडर में ब्लेंड करें और फिर इसमें चिली सॉस और टोमैटो केचप डालें।
अब ब्रेड के 3-4 स्लाइस लेकर इसे बेलन की मदद से बेल लें और इसे एक तरफ रख दें। अब आपके पास जो सब्जियां है उसे भून लें। अब एक बड़ा कन्टेनर लें, तैयार रेड सॉस और वाइट सॉस डालकर फिर कुछ ब्रेड में डालें और ब्रेड के ऊपर सॉस डालना शुरू करें। अब इसे 180 डिग्री में 10- 15 मिनट के लिए ओवन में बेक होने के लिए रख दें। 10- 15 मिनट के बाद आप इसे ओवन से बाहर निकालकर रख लें और इसे अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।






