- Prep
- 5 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
सामक की खिचड़ी रेसिपी: डॉक्टर अपने मरीजों को अक्सर खिचड़ी खाने की सलाह देते है। खिचड़ी एक हल्का भोजन और आपके पेट के लिए और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। पर अगर बात सामक की खिचड़ी की हो, तो इसके स्वाद का अन्य खिचड़ी से कोई मुकाबला नहीं। इसे बनने में बहुत कम समय लगता है। इस खिचड़ी को बनाने में सामक के चावल का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकतर सामक के चावल का इस्तेमाल व्रत में किया जाता है। इस चावल को व्रत के लिए बहुत पवित्र माना जाता है।

आपने सामक के चावल का नाम तो अवश्य ही सुना होगा। लेकिन, क्या आपने सामक की खिचड़ी खाई है, ये बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब होती है। अगर आपने आजतक सामक की खिचड़ी नहीं खाई है, तो आप फिक्र मत करिए, क्योंकि khana.behindtalkies आपको सामक की खिचड़ी की रेसिपी के बारे में बताएगा। इसे आप अपने परिवार के सदस्यों को बनाकर दे सकते है। खासतौर पर उसको, जिसे पेट से संबंधित शिकायत रहती है।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप सामक के चावलों को धो लें। उसके बाद सारी सामग्री को तैयार कर लें। उसके बाद आप एक कुकर लें, उसमें घी को गरम कर लें। इसके बाद इसमें जीरा,फूल और दालचीनी डाल लें। अब आप करी पत्ते और कुटी हुई मूंगफली डाल लें। मूंगफली को सुनहरा होने तक भून लें। फिर आप मिर्च और धनिया का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप आलू, नमक और गरम मसाला डाल लें और अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद सामक में चावल, दही और पानी डालकर 3 सीटी आने तक पका लें। अब आपका सामक के चावल की खिचड़ी बनकर तैयार है। आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






