- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
मशरूम फ्राई रेसिपी: अगर आप स्वादिष्ट और आसान डिश बनाना चाहते है तो आप मशरूम फ्राई रेसिपी बना सकते हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट डिश है, जिसे खाने के बाद आपको आनंद आ जाएगा। इतनी मसालेदार डिश है, कि आप खाते ही इसके स्वाद में खो जाएंगे। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को लंच में भी दे सकते हैं और आप डिनर में बनाकर भी इसका आनंद उठा सकते हैं। ये पूरे भारत देश में खाई जाने वाली सबसे अधिक लोकप्रिय डिश है। मशरूम आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। अगर आप इस डिश को अपने घर पर बनाएंगे, तो आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

लेकिन, अगर आपने आजतक इस डिश को चखा ही नहीं है या हो सकता है आपने इस डिश को होटल या किसी रिश्तेदार के घर पर खाया होगा और इसे खाने के बाद आपका मन किया होगा अपने घर पर बनाने का। पर जब आपने बनाया होगा, तो इसका स्वाद बिगड़ गया होगा। तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए। दरहसल, आज हम आपको मशरूम फ्राई रेसिपी के बारे में बताएंगे। जब आप इसे अपने घर पर बनाएंगे, तो आप इसके लाजवाब और मसालेदार मशरूम फ्राई के स्वाद का आनंद उठा सकेंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें मशरूम डालकर तब तक पकाएं जब तक कि ये पानी ना छोड़ दें। जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च, गरम मसाला और नमक डालें। एक बार मशरूम हल्का सुनहरा हो जाए तो मशरूम फ्राई तैयार है! अब आप मशरूम फ्राई को अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।






