- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
मीठी दलिया रेसिपी: ब्रेकफास्ट में अगर कुछ स्वादिष्ट मिल जाएं, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। साथ ही अगर ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाने को मिले तो हमें एनर्जी भी मिलती है। ऐसा ही एक ब्रेकफास्ट मीठी दलिया है। बच्चों को ये ब्रेकफास्ट खाना बहुत पसंद होता है। इसे बनाने में बहुत कम समय और सामग्री लगती है।

आप सभी ने मीठी दलिया जरूर खाया होगा? पर क्या आपके दलिया के स्वाद में कोई कमी रह गई थी? तो, Khana. Behindtalkies आपकी इस कमी को पूरा करेगा। जी, हां आज हम आपको मीठी दलिया की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक कुकर में घी डाल कर गरम कर लीजिए। इसके बाद आप दलिया को कुकर में डाल दें और अच्छे से फ्राई कर लीजिए। जब आपका दलिया अच्छी तरह भुन जाए, तो इसे कुकर में इलायची और दूध डालकर पका लें। फिर इसमें स्वादानुसार चीनी डाल दें। चीनी मिलाने के बाद इसे कुछ देर तक पकाएं और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब आपका मीठा दलिया बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






