- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
रागी चीला रेसिपी: अगर सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट मिल जाए, तो आनंद आ जाता है। ऐसा ही एक हेल्दी ब्रेकफास्ट रागी चीला है। ये आपकी सेहत के लिए तो है ही फायदेमंद, साथ ही ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। एक बार खाने के बाद आप इसी रोज सुबह ब्रेकफास्ट में खाना चाहेंगे। अगर आप इसे कैचअप और दही के साथ खाएंगे, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।
आपने बेसन का चीला तो जरूर खाया होगा। पर क्या कभी रागी का चीला खाया है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए हम आपको इतने स्वादिष्ट स्वाद से अनजान नहीं रखेंगे।
जी, हां आज हम आपको रागी चीला की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन में रागी का आटा, बेसन और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया डाल दीजिए। फिर नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, धनिया पाउडर और हींग डाल दें। अब आपको यह बैटर गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें थोड़ा- सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
उसके बाद एक नॉन स्टिक तवे पर एक चम्मच तेल लगाकर उसे चिकना कर लीजिए। अब कलछी की मदद से घोल को तवे पर फैला लें और इसे गोल आकार दे दीजिए। अब आप इसे दोनों तरफ से करीब 5 मिनट तक पकने दें। अब आप इसे दूसरे तरफ से भी सेंक लें। अब आपका गरमागरम रागी चीला बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें। केचप या दही या किसी भी चटनी के साथ परोस सकते हैं।






