- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, punjab
- Course
- dinner, Lunch
भिंडी मसाला रेसिपी: हम रोजाना एक ही स्वाद का खाना खा कर ऊब जाते है। जिस प्रकार हमें अपनी जिंदगी में मसाला चाहिए होता है, उसी प्रकार हमें अपने स्वाद में भी मसाला चाहिए होता है। भिंडी की सब्जी तो आप सभी ने खाई होगी। लेकिन, अगर बात भिंडी मसाले की करें, तो उसकी बात अलग है। मसालेदार स्वाद के साथ इसका स्वाद चटपटा होता है। आप इसे रोटी और पराठे के साथ खा सकते हैं। इससे आपका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

आप सोच रहें होंगे कि भिंडी मसाला तो हम सभी ने खाया है, इसमें खास क्या है? लेकिन, क्या जब आपने भिंडी मसाले को घर पर बनाया, तो होटल जैसा स्वाद आया? अगर नहीं आया तो आप फिक्र मत करिए आज हम आपको भिंडी मसाला रेसिपी के बारे में बताएंगे। जिसे पढ़ने के बाद आप अपने रिश्तेदारों को भी इस रेसिपी से बने भिंडी मसाले का स्वाद बताने के लिए मजबूर हो जाएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप भिंडी को धोकर सूती कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लीजिए। इसके बाद भिंडी को काट कर एक बाउल में रख लीजिए।फिर आप टमाटर और प्याज को बारीक काट लीजिए। अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दीजिए। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटी हुई भिंडी डालकर हल्का सा भून लीजिए। अब आप इस भुनी हुई भिन्डी को एक प्लेट में निकाल लीजिये।
अब पैन में थोड़ा और तेल डालकर उसमें जीरा डाल दें और उसे हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए। इसके बाद तेल में बारीक कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लीजिए। जब प्याज का रंग सुनहरा होने लगे तो टमाटर डालें और 1 मिनट के लिए और भून लीजिए।
जब आपका मसाला अच्छी तरह से पक जाए, तो इसमें भिंडी डालकर पैन को ढक दें और कम से कम 10 मिनट तक और पकने दीजिए। जब भिंडी अच्छे से पक जाए तो गैस की आंच बंद कर दें। अब आपकी भिंडी मसाला तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।






