- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
शामी कबाब रेसिपी: चिकन और बिरयानी कि तरह नॉन वेज लोगों को कबाब भी बहुत पसंद होता है। कबाब के स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। पर अगर वहीं बात शामी कबाब की हो तो इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं। शामी कबाब एक मीट पैटीज है, जिसे बनाने में मसाले और चने को मिलाकर फ्राई करना पड़ता है। हालांकि, इसे बनाने में समय बहुत लगता है। पर एक बार बन जाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी। आप इसे रविवार को अपने परिवार के सदस्यों को बनाकर खिला सकते हैं।

लेकिन, क्या आपने कभी इस स्वादिष्ट और मसालेदार शामी कबाब का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो आप ऐसा करके अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। हो सकता है आपने इस टेस्टी शामी कबाब को होटल में खाया हो और आपको ये इतना ज़्यादा पसंद आया हो कि, आपने इसे अपने घर पर बनाया हो, लेकिन इसका स्वाद होटल के स्वाद से अलग और बेकार आया हो। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको इस आर्टिकल में शामी कबाब बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंग।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन लें। उसमें मीट, पानी, चना, काली और हरी इलायची, दालचीनी स्टिक, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, सोंठ, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल लें। अब आप धीमा आंच पर इस मिश्रण को एक बार अच्छे से उबाल लीजिए। जब मिश्रण से पानी पूरी तरह सूख जाए और मांस नरम हो जाए। फिर पैन को एक तरफ़ रख दें।
इसके बाद अब मीट को मिक्सर ग्राइंडर पर डाल दीजिए। साथ ही इसमें हरी मिर्च, जीरा और हरा धनिया भी डाल दीजिए। इस मिश्रण से नींबू के साइज के गोले बना लें और उन्हें पैटीज़ का साइज दीजिए। अब आपकी शामी कबाब तैयार है। इसे आप पुदीने की चटनी के साथ गरमा- गरम सर्व करें।






