- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Bangali, Indian
- Course
- dinner, Lunch
बंगाली- स्टाइल शुक्तो रेसिपी: राज्यों के डिश की तो बात ही अलग होती है। ऐसी ही एक डिश शुक्तो है। दरहसल, ये एक बंगाली डिश है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। बंगाल में इस डिश के चर्चे हर तरफ़ है। लेकिन, अपने स्वाद के कारण इसे भारत में भी अधिक खाया जाता है। आप इसे को अपने परिवार के सदस्यों को लंच में भी बनाकर दे सकते हैं। आप जब एक बार इसके स्वाद को चखेंगे तो आप इस डिश के फैन हो जाएंगे। अगर आप इसे चावल के साथ खाएंगे, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

लेकिन, पहले आप बताएं क्या आपने कभी शुक्तो डिश का नाम सुना था या कभी खाया था? और अगर खाया था तो आपने कभी शुक्तो को घर पर बनाया था? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको शुक्तो की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन लेकर उसमें धीमी आंच पर तेल डालकर गर्म कर लें। फिर तेल के गरम हो जाने पर इसमें बडि़यां डालकर तल लें। जब बड़ियों का रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तो उन्हें एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दें। अब आप उसमें राई, सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता और पंचफोरन डालकर सभी को फ्राई कर लें। जब यह मसाला भूनने लगे, तो इसमें अदरक का पेस्ट डाल दें और भून लें। जब अदरक और मसाले अच्छे से भुन जाएं तो इसमें सारी कटी हुई सब्जियां और तली हुई बड़ी डाल दें। इसमें हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब पानी डालकर शुक्तो को अच्छी तरह से पका लें। अब कड़ाही या पैन को ढक कर रख दें। सभी सब्जियों को करीब 5 से 7 मिनट तक नरम होने तक पकने दें। जब सब्जियां अच्छे से पक जाएं तो गैस बंद कर दें। इस तरह आपका स्वादिष्ट शुक्तो तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






