- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
चिकन शवरमा रेसिपी: चिकन से बनी डिश नॉन वेज लोगों की पहली पसंद होती है। चिकन से बनी हर एक डिश की बात ही अलग है। इसकी जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। लेकिन, अगर बात चिकन शवरमा की करें, तो मुंह से सीधे आहा! निकेलगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका स्वाद मसालेदार, खट्टा, तीखा है। जी, हां ये सच है एक बार आप चिकन शवरमा खा लेंगे, तो इसकी तारीफ करते थक नहीं पाएंगे। हालांकि, इसे बनाने में समय तो बहुत लगता है, लेकिन एक बार बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी। आप इसे रविवार को अपने परिवार के सदस्यों को बनाकर खिला सकते हैं।

पर हमें पता है आपके मन में क्या सवाल उठ रहें है, आप जरूर सोच रहें होंगे कि आखिर ये लाजवाब डिश चिकन शवरमा कैसे बनाते हैं? तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको चिकन शवरमा डिश की रेसिपी के बारे में बताएंगे। हमें पूरी उम्मीद है जब आप इस रेसिपी को पढ़कर चिकन शवरमा को घर पर बनाएंगे, तो आपको बहुत आनंद आएगा। आप इसे अपने रिश्तेदारों को भी बनाकर खिलाए, तो वो भी इसकी तारीफों के पुल बांधने लगेंगे। लेकिन, इसके लिए आपको इस रेसिपी को अंत तक पढ़ना होगा। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक कांच के बर्तन में माल्ट विनेगर, दही, वेजिटेबल ऑयल, मसाले, इलायची, नमक और काली मिर्च को एक साथ मिला लें। अब आप इसमें चिकन के टुकड़े डालकर मिश्रण में अच्छी तरह मिला लीजिए। फिर इसे ढककर 4 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रख दीजिए। अब ओवन को 350 डिग्री तक गर्म कर लें।
इसके बाद आप एक बाउल में, ताहिनी, 1/4 कप दही, लहसुन, नींबू का रस, तेल और अजमोद को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च छिड़क लें। इसके बाद थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ढककर रख दें। अब आप चिकन को ढककर चिकन को 30 मिनट तक बेक कर लें। फिर इसे एक बार पलट दें।
अब इसे बिना ढके पकाएं जब तक कि चिकन पक न जाए। अब आप इसे एक बर्तन में निकाल कर पीस लें। पिटा ब्रेड में चिकन के टुकड़े, टमाटर, प्याज़ और लैट्यूस डाल लें। अब इसे रोल करके ताहिनी सॉस के साथ सभी को परोसें।






