- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snack
केकड़ा लॉलीपॉप रेसिपी: नॉन वेज लोगों को केकड़ा लॉलीपॉप बहुत पसंद होता है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। मजे कि बात ये है कि इसे बनने में बहुत कम समय लगता है और सर्दियों में इसे खाने का अलग मजा होता है। आप इसे स्नैक्स में खा सकते हैं। एक बार जब आप इसे स्नैक्स में खाओगे, तो आप रोज़ मांगोगे। ये आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है। क्या आपने इस लाजवाब डिश का स्वाद चखा है। केकड़ा लॉलीपॉप क्रिस्पी और स्वादिष्ट है।

हो सकता है आपके इस डिश का स्वाद होटल में जरूर लिया होगा और आपको इतना ज्यादा पसंद आया हो कि आपने इसे घर आ कर बनाया हो। लेकिन, इसका स्वाद बिगड़ गया हो। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको केकड़ा लॉलीपॉप रेसिपी के बारे में बताएंगे। एक बार जब आप इसे घर पर बनाओगे, तो आप इसे बार- बार खाना चाहोगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बाउल में एक अंडा फोड़ लें और उसमें थोड़ा सा मिर्च पाउडर, नमक डालकर उसे अच्छी तरह फेंट लीजिए। फिर आप एक दूसरे बर्तन में केकड़े का साफ किया हुआ मांस डालें। फिर उसमें थोड़ा अदरक लहसुन का पेस्ट, मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिला लें। बाद में आप थोड़ा मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें और कुछ बना लें। इसके बाद छोटी-छोटी बॉल्स डालकर तेल गरम होने पर डीप फ्राई करें और मेयोनीज के साथ सर्व करें।






