- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
एग करी रेसिपी: मसालेदार खाना खाना किसे पसंद नहीं होता है। ऐसी ही एक डिश एग करी है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। एग करी अपने स्वाद के कारण पूरे देश में लोकप्रिय है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को लंच में बनाकर दे सकते हैं। क्या आपने कभी एग करी के स्वाद को चखा था?

अगर चखा है तो आप इसके लाजवाब स्वाद से जरूर परिचित होंगे। पर क्या आपने कभी एग करी को घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको एग करी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप अंडे उबाल कर छील लें और इसे एक तरफ रख दें। इसके बाद आप एक पैन में तेल गर्म करके इसमें करी पत्ता और राई डालकर चटकने दें। अब आप इसमें प्याज और अदरक डाल दें। इसके बाद आप प्याज को नरम होने दें और 5 मिनट तक पका लें। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर आप इसमें टमाटर, चीनी और नमक डालकर 15 मिनट तक पका लें।
अब आप इसमें हरा धनिया और अंडा डाल दें। फिर गरम तेल में 1 टेबल स्पून उरद दाल दें और क्रिस्पी होने तक भून लें। अब आप इस तड़के को करी के ऊपर फैला लें। अब आपका एग करी बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व कर सकते हैं।






