- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
फिश तवा फ्राई रेसिपी: सर्दी के मौसम में फिश आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। नॉन वेज लोगों को फिश बहुत पसंद होती है। फिश यानी मछली खाने से आपके आंखों की रोशनी भी तेज होती है। आपने फिश तवा फ्राई के स्वाद का तो जरुर आनंद लिया होगा। फिश तवा फ्राई को बनाने में बहुत कम समय लगता है और यह आसानी से बनकर तैयार हो जाती है। इसकी ख़ास बात यह है कि आप पोम्फ्रेट या मैकेरल जैसी किसी भी प्रकार की मछली का उपयोग कर सकते हैं। इस डिश को बनाने के लिए मछली को मोटे टुकड़ों में काटा जाता है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को लंच में बनाकर दे सकते हैं।

फिश तवा फ्राई एक भारतीय रेसिपी है। परंतु, इसे सिर्फ भारत देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। आपने इसका स्वाद होटल में अवश्य ही लिया होगा, पर आपने क्या इसे अपने घर पर बनाया है? और बनाने के बाद क्या होटल जैसा स्वाद आया है? अगर नहीं, तो आप फिक्र मत करिए, क्योंकि आज हम आपको फिश तवा फ्राई रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप मछली के टुकड़ों को धो लें। फिर इसे 10 मिनट तक सूखने के लिए रख दें। मैरीनेट करने के लिए एक बाउल में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिला लें। अब आप मछली के टुकड़ों को 20 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई को धीमी आंच में रखकर उसमें सरसों का तेल डालकर उसे धुआँ निकलने तक गरम कर लें। तेल के गरम होते ही इसमें मैरिनेट की हुई फिश स्लाइस डालकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छी तरह पका लें। इस बात का खास ख्याल रखें कि मछली दोनों तरफ से अच्छी तरह तली जाए। अब आप गैस बंद कर दें। अब आपकी फिश तवा फ्राई बनकर तैयार है। इसे आप इमली की चटनी के साथ सर्व करें।






