- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
गार्लिक पनीर रेसिपी: सर्दियों में गार्लिक का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे सर्दी में आपकी सेहत अच्छी रहती है और आपको ठंड नहीं लगती है। अधिकतर जिस डिश में गार्लिक डली होती है, उस डिश का स्वाद भी अच्छा हो जाता है। ऐसी ही एक डिश है गार्लिक पनीर, जिसे खाने के बाद आपको आनंद आ जाएगा। मजे की बात ये है कि इस डिश को बनाने में बहुत कम समय लगता है और सामग्री भी ज्यादा इस्तेमाल नहीं होती है। अगर आप इसे लच्छा पराठा और नान के साथ खाएंगे तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

क्या आपने स्वादिष्ट गार्लिक पनीर को कभी खाया है? और अगर खाया है तो क्या कभी घर पर बनाया है? या फिर आपने इस स्वादिष्ट डिश का स्वाद होटल या अपने किसी रिश्तेदार के घर पर खाया है? हो सकता है आपने इस डिश को घर पर भी बनाया होगा, लेकिन इसका स्वाद बिगड़ गया होगा। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको गार्लिक पनीर की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप पनीर को छोटे क्यूब्स में काट लें। उसके बाद आप मिक्सर में लहसुन की कलियां, चीनी, सिरका, नमक और सूखी लाल मिर्च डालकर सब को साथ में पीस लें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें जीरा डालें और इसे चटकने दें। अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और इसे अच्छी तरह भून लें। अब इसमें पिसी हुई लहसुन मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह तब तक भून लें।
अब इसमें पनीर क्यूब्स डाल लें। अब इसे गैस पर धीमी आँच पर 2-3 मिनट के लिए पका लें। अब आप गार्लिक पनीर को धनिया पत्ती से गार्निश करें और गैस बंद कर दें। अब इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






