- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
फ्रेश फ्रूट मूसली रेसिपी: सुबह- सुबह स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता मिल जाएं तो सारा दिन अच्छा जाता है और एनर्जी भी मिलती है। ऐसा ही एक नाश्ता फ्रेश फ्रूट मूसली है। इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत हेल्दी होती है। आप अपने बच्चों को सुबह ये नाश्ता दे सकते हैं।

एक बार खाने के बाद वो आपसे रोज फ्रेश फ्रूट मूसली की ही फरमाइश करेंगे। क्या आपने पहले कभी फ्रेश फ्रूट मूसली के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको फ्रेश फ्रूट मूसली की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले फलों को एक बर्तन में रख लें। फिर सेब और नींबू के रस से गीला कर दें। अब इसमें ओट्स, किशमिश और शहद मिला लें। इसके बाद गुड़ को छोड़कर दही और बची हुई सामग्री डाल दें और इसे ढककर ठंडा कर दें। इसके बाद कद्दूकस किया हुआ गुड़ छिड़क दें और अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






