- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
कड़क मसाला चाय रेसिपी: सुबह- सुबह अगर बहुत- से लोगों को चाय ना मिलें, तो उनका दिन खराब जाता ह। बहुत- से लोगों को अगर चाय ना मिलें तो सर में दर्द भी होने लगता है। वहीं, बहुत- से लोगों को चाय की लत होती है। लेकिन, अगर सर्दी के मौसम में चाय पीने की करें तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। पर एक साधारण चाय के मुकाबले कड़क मसाला चाय ज्यादा टेस्टी लगती है। अगर आप इसे बिस्कुट और कुकीज के साथ खाएंगे तो चाय का साथ दोगुना हो जाएगा।

सभी को कड़क मसाला चाय ज्यादा पसंद आती है। लेकिन, बनाना सबको नहीं आता। उन्हें पता ही नही होता कड़क मसाला चाय बनाई कैसे जाती है। इसलिए लोग इसके स्वाद से अनजान रह जाते हैं। पर Khana. behindtalkies आपके स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। दरहसल, आज हम आपको कड़क मसाला चाय की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक ओखली में अदरक, इलायची, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी डालकर अच्छे से दरदरा पीस लीजिए। इसके बाद गैस पर धीमी आंच पर एक पैन में पानी डालकर गर्म करने के लिए रख दें। जब पानी में उबाल आ जाए, तो इसमें पिसे हुए मसाले डालकर 1-2 मिनट तक उबाल लें। फिर इसमें चाय पत्ती डालकर 2 मिनट तक उबाल लें। जब चाय की पत्ती का रंग पानी में आ जाए तो दूध और चीनी डालकर 2-3 मिनट तक पका लें। कुछ देर बाद आंच धीमी कर दें और चाय को उबाल लें। अब आपकी कड़क मसाला चाय तैयार है। आप इसे एक कप में छान लें सभी सर्व करें।






