- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
लो फैट बटर चिकन रेसिपी: नॉन वेज लोगों को चिकन खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन, वो अपने बढ़ते वजन को देखकर चिकन का सेवन बहुत कम कर देते हैं। कुछ लोगों का वजन कंट्रोल में होता है, लेकिन वो अपनी हेल्थ के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। उन्हें डर होता है कहीं उनका वजन बढ़ ना जाए। लेकिन, अब इस रेसिपी के पढ़ने के बाद आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी।

जी, हां आप अपनी हेल्थ की चिंता को साइड में रखकर स्वादिष्ट डिश का मजा लेंगे। दरहसल, हम लो फैट बटर चिकन की बात कर रहें हैं। इसके स्वाद का भी कोई मुकाबला नहीं है। आप एक बार खाएंगे तो इसके स्वाद में खो जाएंगे। लेकिन, क्या आपको लो फैट बटर चिकन बनाना आता है। अगर नहीं, तो फिक्र मत करिए आज हम आपको लो फैट बटर चिकन की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज, दालचीनी, तेज पत्ता, इलायची, लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें। अब प्याज को पीस लें और इसमें टमाटर और दही को डालकर अच्छी तरह पीसकर चिकना पेस्ट बना लें। अब पैन में चिकन फ्राई कर लें। जब चिकन फ्राई हो जाए, तो उसमें प्याज, टमाटर और दही का पेस्ट डालकर दोबारा पका लें। इसके बाद आप इसमें नमक, काली मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और हरी मिर्च डालकर पकने के लिए रख दें। जब ये अच्छी तरह से पका जाए, तो थोड़ी देर बाद गैस को बंद कर दें। अब आप अंत में धानिया से गार्निश करके गरमागरम लो फैट बटर चिकन सर्व करें।






