- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snack
मंचूरियन रेसिपी: रोजाना वही एक जैसा खाना खाकर हम ऊब जाते हैं। जैसे हमें अपनी जिंदगी में मसाला चाहिए होता है वैसे ही हमें स्वाद में भी मसाला चाहिए होता है। तो आप मंचूरियन डिश को ट्राई कर सकते हैं। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। पार्टी हो या शादी इसको खाने का क्रेज हर जगह है। आप इसे रविवार के दिन अपने परिवार के सदस्यों को बनाकर खिला सकते हैं।

क्या आपने मंचूरियन को कभी खाया है? या आप आजतक मसालेदार और चटपटे स्वाद से अनजान है? अगर ऐसा है तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर हम ऐसा होने नहीं देंगे। जी, हां आज हम आपको मंचूरियन की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले के साथ, मैदा, अजीनोमोटो, अदरक-लहसुन का पेस्ट और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। अब आप एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर इसके बाद तेल में 2 छोटे चम्मच घोल डालकर भून लें। अब आप डार्क ब्राउन होने के बाद इन्हें निकाल कर टिश्यू पेपर पर रख लें।
अब पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करके इसमें लहसुन और प्याज को डालकर भून लें। फिर इसे जबतक भूनें तबतक प्याज का रंग हल्का सुनहरा न हो जाए। फिर उसमें शिमला मिर्च डाल दीजिए। अब इसमें सॉस वाला मिश्रण डाल दें। जब मिश्रण में सॉस गाढ़ी हो जाए, तो इसमें तले हुए बॉल्स डाल दीजिए। अब आपका मंचूरियन बनकर तैयार है। फिर इसे सभी को सर्व करें।






