- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
मैंगो जूस रेसिपी: आम तो सभी को बहुत पसंद होता है। आम का मौसम आते ही सभी के घर पर आम दिखने लगता है। लेकिन, अगर बात आम के जूस की हो यानी मैंगो जूस की, तो इसकी जितनी तारीफ करें उतनी कम है। आप इसे आसानी से अपने घर पर बनाकर पी सकते हैं। मैंगो जूस आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। सबसे अच्छी बात यह है कि मैंगो जूस को बनाने में बहुत कम समय लगता है और इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है।

आप सभी ने मैंगो जूस ज़रूर ही पिया होगा। लेकिन, क्या आपने इसे कभी घर पर बनाया है? और बनाने के बाद इसका स्वाद दुकान के मैंगो जूस जैसा आया है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए। आज हम आपको टेस्टी मैंगो जूस की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आम को अच्छी तरह से छील कर काट लें। इसके बाद अब मिक्सर जार में आम, चीनी, 4-5 पुदीने के पत्ते, बर्फ के टुकड़े और पानी डालकर पीस लें। अब आपका मैंगो जूस तैयार है। अब आप इसे ठंडा होने दें और फिर आम के स्लाइस, पुदिने के पत्ते और चेरी से सजाकर सभी को सर्व करें।






