- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
मसाला ऑमलेट रेसिपी: अगर सुबह नाश्ता अच्छा मिल जाए, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। दिनभर के काम में मन लगता है। वैसे तो हम सभी नाश्ते में ब्रेड, पकोड़े, दलिया, बिस्कुट या बेसन का चिल्ला खाना पसंद करते हैं। बहुत- से लोग अंडे से बनी चीजें ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। ऐसे ही एक अंडे से बनी डिश मसालेदार मसाला ऑमलेट है। इस ब्रेकफास्ट को बनाने के बाद आप रोज इसके स्वाद का आनंद लेना चाहेंगे।

मसालेदार मसाला ऑमलेट खाने के बाद आपका पेट भरा रहेगा। हो सकता है आपने कभी मसाला ऑमलेट को घर पर बनाया होगा, लेकिन इसका स्वाद रेस्टोरेंट के स्वाद से अलग आया होगा। पर आप बिलकुल भी फिक्र मत करिए आज Khana. behindtalkies आपको मसालेदार मसाला ऑमलेट की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर आप इसमें प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डाल दें। गैस की आंच को हल्का करके सब्जियों को अच्छी तरह से पकने दें। अब आप 3 अंडे तोड़ कर अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इसमें नमक और काली मिर्च डाल दें।अब अंडे और सब्जियों को एक साथ फ्राई कर लें।
इसके बाद आप एक पैन को गरम करके उसमें मक्खन डाल दें। अब इस मिश्रण को ऊपर से डालें। फिर हरा धनिया, हरा प्याज़ और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह भून लें। अब आप ऑमलेट की दो तह बना लें। फिर गैस को बंद कर दें। इसके बाद ऑमलेट के तले में थोड़ा मक्खन लगाएं। अब आपका मसाला ऑमलेट बनकर तैयार है। आप इसे गरमागरम अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






