- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast
मेदू वडा रेसिपी: राज्यों के डिश की तो बात ही अलग होती है। ऐसे ही एक डिश मेदू वडा है। ये एक साउथ इंडियन डिश है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। साउथ इंडियन लोग इस डिश को खाना बहुत पसंद करते है। लेकिन, अपने स्वाद के कारण मेदू वडा पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को स्नैक्स में दे सकते हैं। एक बार खाने के बाद सभी आपकी तारीफों के पुल बांधने लग जाएंगे।

जी, हां अगर आपने मेदू वडा के स्वाद को चखा है तो आप इसके स्वाद से परिचित होंगे। क्या आपने कभी अपने घर पर मेदू वडा बनाने का ट्राई किया है? अगर हां तो इसका स्वाद साउथ इंडियन डिश की तरह लगा या बेकार हो गया? अगर बेकार हो गया है तो आप फिक्र मत करिए आज हम आपको मेदू वडा की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप दाल को पानी में से निकालकर पीस लीजिए। इसके बाद आप इसमें नमक, हींग और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती डाल दें। थोड़ी देर बाद कढ़ाही में तेल को गर्म करके उसमें बनाया गया दाल का मिश्रण डाल दें। अब ध्यान रखें कि पैटीज को तेल में डालते समय बीच में छेद करना जरूरी है। अब आप इसे पहले तेज आंच फिर हल्की आंच पर फ्राई कर लें। इसके बाद इसे जब तक भूनें तब तक इसका रंग हल्के भूरा न हो जाए। अब आप फ्राई हो जाने के बाद इसे निकालकर सभी को सर्व करें।






