- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, punjab
- Course
- dinner, Lunch
मिलेट आलू पराठा रेसिपी: आलू का पराठा तो आप सभी ने अवश्य ही खाया होगा। सर्दी में गरम- गरम आलू के पराठे की तो बात ही अलग है। पर क्या आपने मिलेट आलू पराठे खाएं है। इसका स्वाद साधारण आलू के पराठे से अच्छा और स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने में साधारण आलू के पराठे की तुलना में ज्यादा समय लगता है। लेकिन, एक बार बना लेने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाती है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को लंच में बनाकर दे सकते हैं या फिर आप इसे डिनर में भी बना सकते हैं।

लेकिन, क्या आपको पता है कि इस मिलेट आलू पराठा को बनाते कैसे हैं? इसे बनाते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातो का ध्यान रखेंगे, तो आपका मिलेट आलू पराठा बिल्कुल होटल के पराठे वाला स्वाद देगा। तो, आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए मिलेट आलू पराठा रेसिपी के बारे में बताएंगे। इसे पढ़ने के बाद अगर आपको ये रेसिपी पसंद आए, तो आप अपने रिश्तेदारों को जरुर बताना, जिससे वो भी इस मिलेट आलू पराठा डिश का आनंद उठा सकें।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप बाजरा आलू पराठा बनाने के लिए सभी सामग्री को एक बड़े बाउल में डाल लें। फिर इसे अच्छी तरह मिला लें। धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालकर आटा को गूंथना शुरू कर दें। इसके बाद आप नरम आटा बनाने के लिए अच्छी तरह से गूंध लें।
आटे को अच्छी तरह से झाड़ें और अपनी पसंद की लोई बनाकर इसे पराठे की तरह बेल लें। अब आप तवे को अच्छे से गरम कर लें। बेले हुए परांठे को धीरे से तवे पर डाल लें और दोनों तरफ से हल्के सुनहरे होने तक सेंक लीजिए। तेल लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने तक फ्राई कर लें। अब आपका बाजरा आलू पराठा बनकर तैयार है। इसको आप टमाटर प्याज और ककड़ी रायता और धनिया पुदीना की चटनी के साथ अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।






