- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
मूंग दाल खिचड़ी रेसिपी: डॉक्टर अपने मरीजों को खिचड़ी खाने की सलाह देते हैं। ये सेहत के लिए पौष्टिक और हल्का भोजन होता है। इसलिए खिचड़ी का नाम सुनकर ही सब दूर भागते है और इसे मरीजों वाला भोजन कहते हैं। पर इसे आसानी से स्वादिष्ट मूंग दाल की खिचड़ी बना सकते हैं। मूंग दाल की खिचड़ी की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है।

अगर आप इसे दही, पापड़, घी और अचार के साथ खाएंगे, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा। पर क्या आपको स्वादिष्ट मूंग दाल खिचड़ी बनानी आती है? अगर नहीं तो आप फिक्र मत करिए आज हम आपको मूंग दाल खिचड़ी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप मूंग दाल और चावल को पानी से अच्छी तरह से धो लीजिए। अब एक प्रेशर कुकर में घी गरम करके इसमें जीरा डाल दें। फिर हरी मिर्च, हल्दी, टमाटर और हींग डालकर एक मिनट तक भून लीजिए। इसके बाद आप कुकर में दाल, चावल और मटर डालकर मिक्स कर लीजिए। फिर 3 कप पानी और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दीजिए। अब कुकर में 3-4 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। फिर कुकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोल लें। अब आपका मूंग दाल खिचड़ी बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






