- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
मुर्ग मुस्सलम रेसिपी: नॉन वेज लोगों को चिकन से बनी हर एक डिश बहुत पसंद होती है। ऐसी ही एक डिश मुर्ग मुस्सलम है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। हालांकि, इसे बनाने में अधिक समय लगता है, लेकिन एक बार बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाती है। आप इसे रविवार के दिन बनाकर इसके स्वाद का आनंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ ले सकते हैं।

क्या आपने कभी मुर्ग मुस्सलम को घर पर बनाया है? अगर हां तो इसका स्वाद होटल के स्वाद जैसा आया था? अगर नहीं तो आप फिक्र मत करिए हम आपको मुर्ग मुस्सलम के रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले केसर, खसखस और दूध को एक साथ मिला लीजिए। इसके बाद चिकन को साफ करें। फिर पपीते के पेस्ट से चिकन को बाहर और अंदर से ग्रीस कर लें। अब आप 5 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। फिर धो लें और पोंछ कर सुखा दें। फिर एक भारी तले की कढ़ाई में घी गरम कर लें और तेज आंच पर चिकन को ब्राउन होने तक तल लीजिए। फिर चिकन को निकाल लें और उसी घी में प्याज को ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
इस बीच, चिकन के अंदर और बाहर दोनों तरफ पिसी हुई सामग्री लगा दें। जब प्याज गहरे भूरे रंग के हो जाएं तो आंच तेज कर दें और चिकन डाल दीजिए। अब इसे अच्छी तरह से फ्राई कर लें। फिर 5-7 मिनट में चिकन के नरम होने तक पका लें। अब आप सर्विंग डिश में डालें और पैन में मसाले डालकर ढक दीजिए।इसके चारों ओर उबले अंडे रखें, हरे धनिये और बादाम से सजाकर सभी को सर्व करें।






