- Prep
- 15 min
- Cook
- 45 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Italian
- Course
- dinner, Lunch
मशरुम स्पगैटी रेसिपी: मशरुम हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर डायबिटीज़ के मरीजों के लिए मशरुम बहुत लाभदायक है। मशरुम कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। साथ ही इसमें विटामिन डी की मात्रा बहुत अधिक है। स्पगैटी एक इटालियन डिश है। ये बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश है। पर अगर हम मशरूम स्पगैटी की बात करें, तो इसके स्वाद की तो बात ही अलग है। हालांकि, इसे बनाने में बहुत समय लगता है। लेकिन, एक बार बनाने के बाद सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।

लेकिन, क्या आपने मशरुम स्पगैटी का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं, क्योंकि इस इटालियन डिश की तो बात ही अलग है। हो सकता है आपने इस डिश को कभी होटल में खाया हो या फ़िर सिर्फ इसके स्वाद की तारीफ सुनी हो। अगर ऐसा है और आप इस डिश को फिर से खाना चाहते है और मशरुम स्पगैटी को बनाने की रेसिपी खोज रहें हैं। तो, आप बिल्कुल सही जगह आए हैं, क्योंकि आज हम आपको मशरुम स्पगैटी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप स्पेगेटी को उबाल लिजिए। फिर उस पानी को नमक के साथ उबलने दें और उसमें ½ पैकेट स्पगैटी डाल दीजिए। जब यह पक जाए एक बाउल में 50 मिली क्रीम, एक अंडा, 3 से 4 टेबल स्पून चीज़, नमक और काली मिर्च डाल दें। इसे अच्छी तरह से फेंट लें, तो इसे छानकर निकाल लीजिए।
अब इसमें 1 प्याज और मशरूम डाल दें। एक पैन में 3 बड़े चम्मच तेल गरम कर लें और इसमें 2 बड़ी साबुत लाल मिर्च, आधा चम्मच सौंफ, प्याज डालकर पकने दें। अब इसमें मशरूम, नमक और काली मिर्च, एक बड़ा चम्मच मक्खन, नींबू का रस, कार्बोनारा सॉस और उबली स्पेगेटी डाल दें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब आपकी मशरूम स्पगैटी तैयार है। इसे आप परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






