- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
मटन घी रोस्ट रेसिपी: नॉन वेज लोग मटन खाना बहुत पसंद करते हैं। अगर उन्हें ज्यादा दिनों तक मटन न मिलें, तो उनकी हालत बिना पानी के मछली जैसी हो जाती है। ऐसी ही एक डिश मटन घी रोस्ट है। नाम से ही सुनने में इतना अच्छा लग रहा है, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं स्वाद में कितना स्वादिष्ट होगा। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। हालांकि, इसे बनाने में ज्यादा समय लगता है, लेकिन एक बार बनाने के बाद सारी मेहनत वसूल हो जाती हैं।

पर क्या आपने पहले कभी मटन घी रोस्ट को खाया है? हो सकता है आपने इसे होटल या अपने किसी रिश्तेदार के घर पर खाया होगा और आपको इसका स्वाद इतना अधिक पसंद आया होगा कि आपने इसे घर आकर बनाया होगा। लेकिन, इसका स्वाद बिगड़ गया होगा तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको मटन घी रोस्ट की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप कुकर में घी गर्म कर लें और उसमें हल्दी पाउडर डाल दें फिर इसे अच्छी तरह से हिला लें। इसके बाद आप इसमें मटन के टुकड़े और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मटन का रंग ब्राउन होने तक पका लें। बाद में नमक और 2 कप उबलता पानी डाल दें। अब आप इसे 4 सीटी आने तक पकाते रहें और कुकर खोलकर टुकड़ों को शोरबा से अलग कर लें।
अब आप लाल मिर्च, साबुत धनिया, जीरा, सौंफ, राई, लौंग और दालचीनी को 2-3 मिनट के लिए सूखा भून लिजिए। अब आप भुने हुए मसालों का मिक्सी में दरदरा पाउडर बना लें और मसाले के साथ प्याज और लहसुन को पीसकर उसमें डाल दीजिए। अब आप एक पैन में घी गर्म कर लें। फिर उसमें मटन के टुकड़े और मसाले का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप इसे 7-8 मिनट तक पका लें। अब आपका मटन घी रोस्ट बनकर तैयार है।






